Voice of Eastern India

पटना में ‘बंटी-बबली गैंग’ का खुलासा, चेन स्नैचिंग में लड़का-लड़की समेत 11 गिरफ्तार



पुलिस ने कंकड़बाग में चेन स्नैचिंग मामले का खुलासा करते हुए बाइक सवार लड़का-लड़की को पकड़ा है। 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
साकेत कुमार/पटना:
पटना पुलिस ने बंटी-बबली गैंग के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कंकड़बाग में चेन स्नैचिंग मामले का खुलासा करते हुए बाइक सवार लड़का-लड़की को पकड़ा है। 

पुलिस ने दोनों के पास से झपटी गई सोने की चेन और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पूछताछ में दोनों के ‘बंटी-बबली गैंग’ से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। इस पूरे मामले की जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना शैलजा ने संवाददाता सम्मेलन में दी। 

गैंग द्वारा चेन बेचने वाले सुनार की दुकान पर छापेमारी कर 3 और सोने की चेन बरामद की गई है। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सुनार दुकानदार समेत गैंग से जुड़े 8 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामले में कुल 11 लोगों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 4 सोने की चेन, 2 मोटरसाइकिल और 17 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस गैंग के खिलाफ पटना के अलग-अलग थानों में इस महीने 17 प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.