Voice of Eastern India

पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिंदा हैंड ग्रेनेड समेत दो गिरफ्तार 



पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई के दौरान जिंदा हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
रोहित/पटना:
पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई के दौरान जिंदा हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। 

पुलिस ने शीतला माता मंदिर ओवरब्रिज के नीचे छापेमारी कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तलाशी के दौरान उनके पास से पांच जिंदा कारतूस और एक हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया गया है। हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया, जिसने उसे सुरक्षित कब्जे में ले लिया है। 

जानकारी मिली है कि शीतला माता मंदिर के पास दो लोगों के हथियार और कारतूस की खरीद-बिक्री करने की सूचना मिली थी। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहले उसका सत्यापन किया और फिर एक टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की। 

इस कार्रवाई के दौरान ही दोनों संदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस अब इस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है। 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.