पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया रघुनाथपुर थाना इलाके में पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है।
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
मनीष कुमार/मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया रघुनाथपुर थाना इलाके में पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। वहीं तुरकौलिया और रघुनाथपुर थाना की संयुक्त कार्रवाई के दौरान कई देसी पिस्टल के साथ-साथ हथियार बनाने वाली सामग्री और अर्ध निर्मित हथियार भी बरामद हुआ है।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि रघुनाथपुर थाना इलाके में चोरी चुपके मिनी गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा है, जहां हथियार का निर्माण चल रहा है।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक सीट का गठन किया और एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हथियार तस्कर के साथ भारी मात्रा में देसी निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार को बरामद किया है।
