Voice of Eastern India

बिहार कांग्रेस का बड़ा ऐलान, शिक्षक दिवस पर ‘कफन पदयात्रा’ की तैयारी


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के सरकारीकरण की मांग को लेकर बिहार कांग्रेस की तरफ से आंदोलन की तैयारी की गई है। इस कड़ी में पार्टी की तरफ से शिक्षक दिवस (5 सितंबर) वाले दिन ‘कफन पदयात्रा’ निकालने की घोषणा की गई है। 

इस दिन गांधी मैदान से सप्तमूर्ति तक पदयात्रा का आयोजन किया गया है। पदयात्रा के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जानकारी मिली है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती है तो 6 सितंबर से शिक्षा सत्याग्रह शुरू किया जाएगा। 

इस दौरान कांग्रेस पार्टी गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन आंदोलन करेगी। जब तक सरकार मांगें पूरी नहीं करती है उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस आंदोलन के तहत कांग्रेस राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान भी चलाएगी। 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.