Voice of Eastern India

बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा का निधन, दिल्ली से पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर



बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा का निधन हो गया है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना:
बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा का निधन हो गया है। रविन्द्र किशोर सिन्हा पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा के संस्थापक सदस्य थे।  

SIS ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. आरके सिन्हा ने नोएडा स्थित आवास पर अंतिम सांस ली है। निधन की सूचना से राजनीतिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर फैल गई है। 

जानकारी मिली है कि अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को दिल्ली से पटना लाया जाएगा। पटना के पाटलिपुत्र स्थित अन्नपूर्णा भवन में अंतिम दर्शन होंगे। अंतिम संस्कार और पार्थिव शरीर के पटना पहुंचने का समय बाद में घोषित किया जाएगा।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.