Voice of Eastern India

अलर्ट पर प्रशासन, इस जिले में डीएम-एसपी का फ्लैग मार्च 


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के नवादा में मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच नवादा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर डीएम रविप्रकाश और एसपी अभिनव धीमान के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों व संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। 

इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। चौक-चौराहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

फ्लैग मार्च करके पुलिस इलाके में स्थिति को सामान्य बनाए रखने की कोशिश में जुटी है। ताकि कहीं किसी तरह को कोई अप्रिय घटना न घटे।  



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.