Voice of Eastern India

कांवरियों के लिए खुशखबरी! बिहार के इस स्टेशन पर ठहरेगी श्रावणी मेला स्पेशल, यात्रियों को होगी आसानी


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने बिहार शरीफ और राजगीर होकर गुजरने वाले रेल मार्गों पर विशेष सुविधाएं दी है। इस क्रम में रेलवे ने हावड़ा और नटेसर के बीच संचालित हो रही श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव दिया है। 

राजगीर और बिहार शरीफ के यात्रियों को होगी सुविधा

इस कड़ी में आसनसोल-जसीडीह-झाझा-किऊल-शेखपुरा-अस्थावां-बिहार शरीफ-राजगीर के रास्ते चलने वाली हावड़ा-नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल (गाड़ी संख्या 03001/03002) का बरबीघा स्टेशन पर तत्काल प्रभाव से दो मिनट का ठहराव दिया गया है। 

कांवरियों के लिए सुविधा

यानी अब हावड़ा से नटेसर जाने वाली ट्रेन सुबह 9:08 बजे बरबीघा पहुंचेगी और 09:10 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, वापसी में नटेसर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन दोपहर 15:10 बजे बरबीघा पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 15:12 बजे आगे के लिए रवाना हो जाएगी। रेलवे की इस विशेष पहल से बिहार शरीफ और राजगीर जाने वाले कांवरियों को मदद मिलेगी।

दानापुर-साहिबगंज के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन 

इसके अलावा, पूर्व मध्य रेल ने दानापुर और साहिबगंज के बीच भी पांच ट्रिप वाली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह स्पेशल ट्रेन 02 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक प्रत्येक रविवार को दौड़ेगी। 

गाड़ी संख्या 03236 

गाड़ी संख्या 03236 दानापुर से सुबह 05:15 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 13:45 बजे साहिबगंज पहुंच जाएगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 03235 साहिबगंज से दोपहर 15:20 बजे रवाना होकर देर रात 00:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। यह ट्रेन अपने रूट पर पटना जंक्शन, पटना साहिब, फतुहा, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, सुलतानगंज और पीरपैंती सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.