Voice of Eastern India

छापेमारी के बाद करोड़पति ठेकेदार रिशु श्री गिरफ्तार, SVU की टीम ने लिया एक्शन


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने ठेकेदार रिशु श्री को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी टेंडर में हेराफेरी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात विशेष निगरानी इकाई की टीम ने ठेकेदार रिशु श्री के मीठापुर स्थित आवास पर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। 

देर रात तक पूछताछ 

इसके बाद उन्हें विशेष निगरानी इकाई दफ्तर ले जाया गया, जहाँ देर रात तक उनसे कड़ी पूछताछ की गई। विशेष निगरानी इकाई का कहना है कि टीम के पास रिशु श्री के खिलाफ पक्के सबूत हैं, जिनके आधार पर आगे की पूछताछ की जा रही है।

11 घंटे चली छापेमारी 

बता दें कि इससे पहले बुधवार की सुबह विशेष निगरानी इकाई की टीम ने पटना के मीठापुर स्थित कामत रामसखी इंक्लेव के फ्लैट नंबर-5A में छापेमारी की थी। यह सर्च ऑपरेशन करीब 11 घंटे तक चला था। 

2 करोड़ के आभूषण जब्त 

इस दौरान टीम को फ्लैट से करीब 2 करोड़ के कीमती आभूषण बरामद हुए हैं। साथ ही 2.5 लाख रुपये नकद भी मिले हैं। इसके अलावा छापेमारी में कई प्रॉपर्टी के कागजात, जरूरी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच चल रही है।

 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.