Voice of Eastern India

वीर सावरकर जयंती पर पटना में जुटे गणमान्य लोग, सम्राट चौधरी ने किया पुस्तक लोकार्पण


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पूजा शर्मा ( संवाददाता ) पटना –  पटना में वीर सावरकर की 143वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार विधान परिषद उप भवन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने “वीर सावरकर की जीवनी” पुस्तक का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने की, जबकि बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

हाईलाइट्स :

  • वीर सावरकर की 143वीं जयंती पर पटना में विशेष कार्यक्रम आयोजित
  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने “वीर सावरकर की जीवनी” पुस्तक का किया लोकार्पण
  • विधान परिषद सभागार में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
  • वीर सावरकर के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रवादी विचारों पर हुई चर्चा
  • पुस्तक के लेखक अजय कुमार सिन्हा और संजय कुमार सिन्हा ने साझा की जानकारी
     

वीर सावरकर के योगदान और विचारों पर हुई चर्चा

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वक्ताओं ने वीर सावरकर के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और राष्ट्रवादी विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि सावरकर के विचार आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक जागरूकता के लिए प्रेरित करते हैं।
 

लेखकों ने बताई पुस्तक की विशेषताएं

पुस्तक के लेखक अजय कुमार सिन्हा और संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि “वीर सावरकर की जीवनी” में उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं, संघर्षों और राष्ट्रवादी सोच को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक नई पीढ़ी को वीर सावरकर के विचारों और उनके योगदान से परिचित कराने का प्रयास है।

इसे भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विजय चौधरी का विपक्ष पर हमला, बोले- जनता को क्यों किया गुमराह?

 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.