Voice of Eastern India

डिवाइडर से टकराई कार; पति-पत्नी समेत 3 की मौत


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
विकाश कुमार/मोकामा:
मोकामा के पास फोरलेन पर आज तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक खगड़िया जिले के निवासी हैं। पटना से खगड़िया लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ है। 

मृतकों में एक दम्पति समेत तीन लोग शामिल हैं। मृतकों में गाड़ी चालक मोहम्मद सदरे आलम भी शामिल है। हादसे के बाद घटना स्थल पर अफ़रातफ़री मच गयी। बताया जाता है कि एक क्रेटा गाड़ी से तीन लोग पटना से अपने घर खगड़िया लौट रहे थे। 

बख्तियारपुर-औन्टा गोलम्बर पर गाड़ी अनियंत्रित होकर शिवनार गांव के पास डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी चालक मोहम्मद सदरे आलम का शव चालक की सीट पर ही फंस गया। 

सूचना पाकर मोकामा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को मोकामा ट्रामा सेंटर पहुंचाया। मृतक के स्वजन को सूचना दी गयी है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.