Voice of Eastern India

दरवाजे पर सो रहे चिकित्सक को मारी गोली



समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचाया है। हसनपुर थाना क्षेत्र के केसौरा गांव में अपराधियों ने ग्रामीण चिकित्सक मोहम्मद शाहीन की गोली मारकर हत्या कर दी। 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अफरोज आलम/समस्तीपुर:
समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचाया है। हसनपुर थाना क्षेत्र के केसौरा गांव में अपराधियों ने ग्रामीण चिकित्सक मोहम्मद शाहीन की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद एक बार फिर जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। 

बताया जा रहा है कि चिकित्सक अपने दरवाजे पर सोए हुए थे, इसी दौरान बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही हसनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। 

हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। साथ ही इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भी काफी आक्रोश है। 

नाराज लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और हत्या के मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच-पड़ताल कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.