Voice of Eastern India

बाढ़ प्रभावितों के लिए चिराग पासवान का बड़ा फैसला, एलजेपी के सभी सांसद और विधायक देंगे…



बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा ऐलान किया है।

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना:
बिहार में बाढ़ की तबाही अभी भी जारी है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा ऐलान किया है।

चिराग पासवान ने कहा है कि एलजेपी का हर एक सांसद, विधायक और हर विधान पार्षद अपने एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में समर्पित करेंगे। इसकी जानकारी चिराग  ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी।

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि बिहार के मेरे परिवार पर बाढ़ का संकट है। राहत कार्यों को और गति मिले, इसके लिए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का हर सांसद, हर विधायक और हर विधान पार्षद अपने एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में समर्पित करेगा।

बता दें कि बिहार की तमाम नदियों में आई बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई है कि इसने किसानों को दोहरी मार दे दी है। यहां किसान परिवारों के सामने बाढ़ से उबरने के बाद अनाज का संकट मुंह बाए खड़ा होगा। बाढ़ से किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गई है। इससे पहले तो उनकी लागत और मेहनत बर्बाद हो गई। 

बाढ़ से प्रभावित कई इलाकों के लोगों ने शासन और प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी भी जाहिर की। लोगों ने कहा कि हर साल बाढ़ आने के बाद भी उन लोगों के लिए कोई स्थायी इंतजाम नहीं किया गया। इससे अलग-अलग इलाकों के लोग हर साल बाढ़ का शिकार होते हैं।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.