Voice of Eastern India

दिवाली से पहले जगमग होगा पटना, जानिए नगर निगम की पूरी प्लानिंग



पटना के सभी 75 वार्डों में 7,500 नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना तैयार की गई है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना:
पटना के सभी 75 वार्डों में 7,500 नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना तैयार की गई है। इस कड़ी में हर वार्ड को 100-100 लाइटें मिलेंगी। सभी वार्डों में 31 अक्टूबर तक लाइटें पहुंचाने का लक्ष्य बनाया गया है। नवंबर के पहले सप्ताह से इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

इसके अलावा पटना नगर निगम ने रोजाना 1,000 खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करने का लक्ष्य बनाया है। फिलहाल रोजाना 600 से 700 खराब लाइटें ठीक की जा रही हैं।

लाइटों के मरम्मत के लिए 26 टीमें तैनात हैं। अंधेरी सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर नई लाइटें लगाने को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही स्ट्रीट लाइट की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 155304 और व्हाट्सऐप नंबर 9264447449 जारी किया गया है।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.