कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कल बिहार दौरे पर रहेंगे।
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कल बिहार दौरे पर रहेंगे। श्रीकृष्ण बाबू की जयंती में शामिल होने के लिए वे रविवार को बिहार पहुंच रहे हैं। इसकी जानकारी बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने दी।
इसके अलावा उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है। यहां लड़कियां सुरक्षित नही है।
अपराध के खिलाफ कांग्रेस लगातार प्रदर्शन करेगी। सम्राट चौधरी सरकार के कार्यकाल पर भी राजेश राम ने सवाल उठाए।
राजेश राम ने कहा कि BJP-JDU में मतभेद है और सरकार चलने पर भी संदेह है। साथ ही उन्होंने MLC चुनाव पर तंज कसते हुए आनंद सिंह के नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार को लेकर NDA पर निशाना साधा है।
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक है।
