Voice of Eastern India

दोस्त को घर से बुलाया फिर सिर में दाग दी गोली, झाड़ी में मिला शव



बेगूसराय में एक बार फिर दोस्ती का खौफनाक चेहरा सामने आया है।

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
पवन बंधु सिन्हा/बेगूसराय:
बेगूसराय में एक बार फिर दोस्ती का खौफनाक चेहरा सामने आया है। जहां पांच दोस्तों ने मिलकर एक इंटर के छात्र को घर से बुलाया और कथित तौर पर गोली मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को झाड़ी में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। 

घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के बघेला चौड़ हडालपुर के पास की है। मृतक छात्र की पहचान भरडीहा गांव के वार्ड नंबर 4 निवासी अरविंद पासवान के पुत्र साजन उर्फ गोलू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब 8 बजे साजन उर्फ गोलू कुमार को उसके पांच दोस्त घर से बुलाकर एक गाड़ी पर बैठाकर अपने साथ ले गए। काफी देर तक जब साजन घर वापस नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए।

इसी दौरान पांच दोस्तों में से एक ने कथित तौर पर फोन कर परिजनों को बताया कि साजन उर्फ गोलू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और उसका शव झाड़ी में फेंक दिया गया है।

यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो बघेला चौड़ हडालपुर के पास एक झाड़ी में साजन का शव पड़ा मिला। उसके सिर में गोली लगी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। 

वहीं इस मामले मे बेगूसराय के एसपी मनीष मौके पर पहुंचे और परिजनों सें मिलकर आवश्यक जानकारी हासिल कि। इस मामले मे पुलिस नें चार नामजद अभियुक्तों को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि अन्य अभियुक्तों कि तलाश मे छापेमारी जारी है। जानकारी के अनुसार साजन इंटर का छात्र था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। इसके बावजूद पांच दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। 

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, परिजनों और स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ भी आक्रोश देखने को मिल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.