Voice of Eastern India

बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद को जेडीयू का बड़ा ऐलान, सीएम राहत कोष में अपने…



बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने एक महीने का वेतन राहत कोष में देने की घोषणा की है। 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना:
बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने एक महीने का वेतन राहत कोष में देने की घोषणा की है। 

उमेश कुशवाहा ने जेडीयू के विधायकों-विधान पार्षदों से भी अपील की है। उन्होंने आपदा की घड़ी में एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का आग्रह किया है। साथ ही उमेश कुशवाहा ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के राहत और पुनर्वास में योगदान देने की भी अपील की है।

नीतीश कुमार की सोच-राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा प्रभावित लोगों का है। जेडीयू ने कहा कि बाढ़ की विपदा में पूरी मजबूती से पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.