Voice of Eastern India

नवादा में युवक की हत्या से सनसनी, बगीचे में मिला जला हुआ शव



नवादा से बड़ी खबर आ रही है। मेसकौर थाना क्षेत्र के चंदाबारा गांव निवासी सोफी कुमार (20) की हत्या के बाद शव जलाए जाने की आशंका से इलाके में सनसनी फैल गई है।

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: नवादा से बड़ी खबर आ रही है। मेसकौर थाना क्षेत्र के चंदाबारा गांव निवासी सोफी कुमार (20) की हत्या के बाद शव जलाए जाने की आशंका से इलाके में सनसनी फैल गई है। सोमवार को कृष्णा नगर के पास एक बगीचे में मिट्टी के कुएं से सुबीर का जला हुआ शव बरामद किया गया। शव पर जलने के निशान मिले हैं और चेहरा भी बुरी तरह झुलसा हुआ था।

घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। उसकी नंबर प्लेट टूटी थी और चेसिस नंबर मिटाने की कोशिश की गई थी। इससे हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की आशंका गहरा गई है।

मृतक के पिता महेंद्र चौहान के अनुसार, रविवार दोपहर से सुबीर का मोबाइल बंद था। काफी तलाश के बाद सोमवार को अज्ञात शव मिलने की जानकारी मिली। मोटरसाइकिल के आधार पर शव की पहचान हुई।

पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। हत्या की वजह और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.