Voice of Eastern India

समस्तीपुर में सनसनीखेज वारदात, दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या



समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन टेकना चौक के समीप रविवार की रात बदमाशों ने एक दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या कर दी।




सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
अफरोज आलम/समस्तीपुर:
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन टेकना चौक के समीप रविवार की रात बदमाशों ने एक दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान साखमोहन वार्ड-5 निवासी शंकर दास के पुत्र अशोक दास के रूप में हुई है। 

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया है कि अशोक दास प्रतिदिन की तरह रविवार को भी टेकना चौक के समीप अपनी दुकान पर मुर्गा बनाकर बेच रहे थे। इसी दौरान करीब 9 बजे अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। 

गला काटकर हत्या करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद एक ग्राहक दुकान पर पहुंचा तो अशोक दास को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखा। इसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई और मौके पर भीड़ जुट गई। 

घटना की सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। परिजन घटना के पीछे पूर्व की दुश्मनी की आशंका जता रहे हैं। परिजनों के अनुसार, अशोक दास दिव्यांग थे और मुर्गा बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह कभी-कभी टोटो भी चलाते थे। 

इधर घटना को लेकर रोसड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया घटना का कारण पूर्व की दुश्मनी प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.