Voice of Eastern India

पटना के गंगा घाटों पर आस्था की दिखी अद्भुत तस्वीर, छठी मैया की पूजा-अर्चना कर डूबते सूर्य को दिया गया पहला अर्घ्य



मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा घाटों का किया भ्रमण, साथ में कई मंत्री भी मौजूद रहे

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: छठ महापर्व पर प्रथम अर्घ्य को लेकर पटना के गंगा घाटों पर आस्था की अद्भुत तस्वीर देखे को मिली. छठी मैया की पूजा-अर्चना कर व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को दिया पहला अर्घ्य, गंगा से बाहर निकलते दिखे श्रद्धालु. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा घाटों का किया भ्रमण, साथ में कई मंत्री भी मौजूद रहे.

श्रद्धालुओं ने सरकार और जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की. श्रद्धालुओं ने कहा- सालभर इंतजार रहता है छठ महापर्व का. घाटों की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का काम इस बार काफी बेहतर तरीके से किया गया है. महिलाओं ने कहा- 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत छठी मैया की कृपा और आशीर्वाद से पूरा होता है. सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें पूरी होती हैं. युवाओं ने कहा- बड़े-बुजुर्गों से छठ की परंपरा और महत्व की जानकारी मिलती है. पीढ़ी दर पीढ़ी यह परंपरा आगे बढ़ रही है.

गंगा घाटों पर नाव के जरिए बिहार सरकार के नशामुक्ति अभियान का भी किया जा रहा प्रचार-प्रसार. श्रद्धालुओं ने पूरे बिहार और देश की सुख-समृद्धि की कामना की.

यह भी पढ़ें: जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.