Voice of Eastern India

बांस घाट के बांसघाट पर छठव्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को आर्घ्य देना प्रारंभ किया



छठ घाट पर श्रद्धालुओं को सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुश्तैद, ड्रोन से भी रखी जा रही निगरानी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पटना के बांस घाट पर छठ व्रती डूबते हुए सूर्य को प्रथम अर्घ्य दे रहे हैं. गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु छठी मैया की पूजा-अर्चना के लिए गंगा घाट पहुंच चुके है. छठ व्रतियों का बांस घाट पर आना अभी भी जारी है. घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पुलिस प्रशासन लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है.

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए वॉच टावर और ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है. घाट पर लगातार अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए जा रहे हैं. गंगा में बैरिकेडिंग की गई है, ताकि श्रद्धालु गहरे पानी में जाने से बचें. छठ व्रतियों के लिए घाट को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. सुरक्षा को लेकर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें नाव के जरिए गंगा में पेट्रोलिंग कर रही हैं. प्रशासन की ओर से घाट पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा के दूधकुंडी में हर्ष उल्लास के साथ मनायी गयी बिरसा जयंती, अगले साल होगी मूर्ति की स्थापना





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.