पटना के बांस घाट पर छठ महापर्व की रौनक देखते बन रही, छठ महापर्व के संध्याकालीन अर्घ्य के लिए घाट पर पहुंच रहे श्रद्धालु
छठ महापर्व
छठी मैया की पूजा-अर्चना और भगवान सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी, सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार में छठ महापर्व की रौनक साफ देखी जा सकती है. पटना के बांस घाट पर छठ महापर्व को लेकर विशेष रौनक है. आज छठ महापर्व के संध्याकालीन अर्घ्य को लेकर बांस घाट श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं. धीरे-धीरे घाट पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है. छठी मैया की पूजा-अर्चना और भगवान सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी चल रही है. सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर गंगा नदी में नाव के जरिए प्रशासन पेट्रोलिंग कर रही है. घाट पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें सक्रिय हैं. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद है. घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था पर प्रशासन की नजर बनाए हुए है.
संबंधित सामग्री
