छठ पूजा को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली. देशभर में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ है.
न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: लोक आस्था के महापर्व छठ पर इस बार देशभर में बड़े पैमाने पर कारोबार हुआ है. छठ पूजा को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली. पूजा सामग्री, फल-फूल, कपड़े, बांस से बने सूप-दउरा, मिट्टी के दीये और अन्य जरूरी सामान की जमकर खरीदारी हुई. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के सर्वेक्षण के अनुसार, इस साल छठ महापर्व के दौरान देशभर में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ है.
वहीं, केवल बिहार की बात करें तो छठ महापर्व पर राज्य में करीब 16 हजार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ. इसमें राजधानी पटना में ही लगभग 600 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ है. छठ पूजा के दौरान स्थानीय दुकानदारों, छोटे व्यापारियों, फल विक्रेताओं और पूजा सामग्री बेचने वालों को अच्छी आमदनी हुई.
इसे भी पढ़ें: बिहार में ठंड की दस्तक! सुबह-शाम बढ़ी कनकनी, 20 नवंबर से बारिश के आसार
