मौसम विभाग ने आगामी दिनों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई है. बारिश होने से ठंड और भी अधिक बढ़ सकती है.
न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. सुबह-शाम ठंड काफी बढ़ गयी है. सुबह के वक्त जहां कोहरे का असर देखने को मिल रहा है, तो वहीं रात को ओंस की बूंदे कनकनी बढ़ा रही है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई है. बारिश होने से ठंड और भी अधिक बढ़ सकती है.
आज बुधवार सुबह कई इलाकों में कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 20 और 21 नवंबर को पटना समेत 13 जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं. 22 नवंबर को सुपौल, अररिया समेत उत्तर-पूर्व बिहार में बारिश की संभावना जताई गयी है.
मौसम में बदलाव के बीच वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है. खासकर घने कोहरे में संभलकर गाड़ी चलाने की अपील की गयी है.
इसे भी पढ़ें: बिहार कैबिनेट की आज अहम बैठक, युवाओं के रोजगार को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला
