Voice of Eastern India

सरकारी दवाओं की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी



छापेमारी के दौरान अधिकांश दुकानों में अनियमितताएं मिली, जिसके बाद मामले में दुकानदारों से जवाब मांगा गया है.

न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क: 
बिहार में सरकारी दवाओं की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन लिया गया है. सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ बिहार में 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. पटना समेत कई जिलों में औषधि नियंत्रण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के आसपास की दवा दुकानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. 

छापेमारी के दौरान अधिकांश दुकानों में अनियमितताएं मिली, जिसके बाद मामले में दुकानदारों से जवाब मांगा गया है. नियमों का उल्लंघन करने वाली दुकानों के लाइसेंस भी रद्द करने की तैयारी चल रही है. 

इधर पटना के जीएम रोड स्थित तीन दवा दुकानों में जांच के दौरान गड़बड़ी का खुलासा हुआ है. कुल 48 दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई गयी है. वहीं गुणवत्ता जांच के लिए नमूने जब्त किये गए हैं. 

लोहानीपुर में बिना वैध लाइसेंस चल रही दवा निर्माण इकाई भी पकड़ी गई. अवैध इकाई से 18,140 रुपये मूल्य की दवाएं जब्त की गयी है. दो प्रकार की दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. 
दवा निर्माण इकाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है. 

इसे भी पढ़ें: बिहार STF की बड़ी कार्रवाई! साइबर अपराध के खिलाफ पटना में दो ठिकानों पर छापेमारी, दर्जनों लोग हिरासत में 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.