Voice of Eastern India

पटना के 5 बड़े होटलों में खाद्य सुरक्षा टीम का औचक निरीक्षण, मिलीं कई अनियमितताएं



खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा टीम द्वारा पटना के 5 प्रमुख होटलों का निरीक्षण किया गया। 

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना:
बिहार में आम लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण, खाद्य पदार्थों के नमूना संग्रहण एवं प्रयोगशाला जांच की कार्रवाई लगातार जारी है।

सचिव-सह-खाद्य संरक्षा आयुक्त श्री कुमार रवि के निर्देश पर खाद्य संरक्षा अधिकारियों द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों के अनुपालन की जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा टीम द्वारा पटना के प्रमुख होटलों, मेसर्स होटल गर्गी ग्रैंड, मेसर्स पाटलिपुत्र एक्सोटिका, द पनाश होटल, होटल मौर्या एवं लेमन ट्री का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के भंडारण, रसोई की स्वच्छता, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता, पानी की गुणवत्ता तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन में कई अनियमितताएँ पाई गईं। संबंधित प्रतिष्ठानों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जांच के दौरान पाई गई अनियमितताओं के मद्देनजर होटल को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी कर 14 दिनों के अंदर  कमियों का निराकरण करने का निर्देश दिया गया है। 

 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.