पटना में एमएलसी चुनाव के काउंटिंग सेंटर के बाहर विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया है।
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना: पटना में एमएलसी चुनाव के काउंटिंग सेंटर के बाहर भारी हंगामे की खबर आई है। काउंटिंग सेंटर के बाहर विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया है। इस दौरान विपक्ष ने चुनाव में गड़बड़ी और फॉर्म बदलने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है।
इस हंगामे के बीच पुलिस ने कागजात के साथ एक युवक को पकड़ा है और मौके पर पहुंची पुलिस हालात को काबू में करने में जुटी हुई है।
विपक्षी नेताओं का आरोप है कि काउंटिंग के दौरान कुछ फॉर्म बदले जा रहे हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामे का वीडियो सामने आया है।
