Voice of Eastern India

पटना से इस शहर के बीच चलेंगी 4 लग्जरी बसें, जानिए कब से मिलेगी सेवा 


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क: दशहरा, दीपावली और छठ पूजा पर दिल्ली, यूपी और बिहार आने-जाने वालों को बड़ी राहत मिलने वाली है। त्योहारों पर दोनों राज्यों के बीच 120 से अधिक स्पेशल और रेगुलर बसें चलेंगी। बुकिंग सितंबर से शुरू होगी। दशहरा स्पेशल बसों की एडवांस बुकिंग अक्टूबर के पहले सप्ताह से होगी। परिवहन विभाग की योजना दिवाली और छठ को देखते हुए अक्टूबर से ही बसों का परिचालन शुरू करने की है।

त्योहारों में भीड़ को देखते हुए करीब 60 स्पेशल डीजल और सीएनजी बसें चलेंगी। यह सेवा केवल छठ तक नहीं, बल्कि सालभर रोजाना संचालित की जाएगी। दिल्ली-बिहार के बीच 432 बसों का परमिट कोटा तय है। रेगुलर बसों को बढ़ाने के लिए परमिट प्रक्रिया चल रही है। स्पेशल बसों के संचालन का प्रस्ताव 10 दिनों में सरकार को भेजा जाएगा।

बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के प्रमंडलीय अध्यक्ष चंदन सिंह ने बताया कि अगले महीने पटना से दिल्ली के लिए चार लग्जरी बसें शुरू होंगी। त्योहारी सीजन में निजी संचालक भी करीब 30 अतिरिक्त बसें चलाएंगे। यात्रियों को 42 से 56 सीटर बसों में सीटर और स्लीपर दोनों की सुविधाएं मिलेंगी।

यात्रियों को होने वाले फायदे

  • यात्रियों को त्योहारों पर ट्रेनों की लंबी वेटिंग व भीड़ का बेहतर विकल्प मिलेगा। 
  • दिल्ली से पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर जैसे प्रमुख शहरों तक सीधे सफर की सुविधा मिलेगी। 
  • बसों का परिचालन केवल त्योहार तक सीमित नहीं रहेगा। यह सेवा पूरे साल रोजाना उपलब्ध रहेगी। 
  • यात्रियों को सेमी-स्लीपर डीलक्स, एसी और नॉन-एसी बसों में आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा। 
  • यूपी के रास्ते सड़क मार्ग से दिल्ली से बिहार तक का सफर मात्र 8 से 16 घंटे में पूरा हो जाएगा।
     



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.