न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
संजय श्रीवास्तव / आरा : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को बड़हरा प्रखंड अंतर्गत जय मां काली बखोरापुर वाली मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा अर्चना की। मौके पर बाखोरापुर काली मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बीडी सिंह, संरक्षक सुनील सिंह गोपाल, मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह मुखिया रितेश सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। थोड़ी देर वहां ठहरने के बाद नीतीश कुमार पटना निकल गए। बता दें कि प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट की ओर से नीतीश कुमार के आगमन को लेकर पूरी तैयारियां की गई थी।
सुविधाओं का ध्यान
उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं होटल मौर्या, पटना के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बीडी सिंह के नेतृत्व में स्वागत की व्यापक तैयारी की गई थी।
सुरक्षा व्यवस्थाएं
पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय था। बड़हरा की थानाध्यक्ष चुनमुन कुमारी, बीडीओ निलेश कुमार और सीओ अंशु प्रसून सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी सुरक्षा, यातायात और विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियों में जुटे रहे। मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई थी।
