न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा / पटना: बिहार के कार्यपालक पदाधिकारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त हो चुकी है। आज से सभी EO और नगर निकाय कर्मी काम पर लौट गए हैं। बिहार के नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा के साथ वार्ता के बाद सहमति बनी है। राज्य सरकार ने अधिकारियों की सुरक्षा मजबूत करने का भरोसा दिया है। जिलाधिकारियों और एसपी को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का ऑर्डर जारी किया गया है।
निकाय अधिकारियों की सुरक्षा के लिए सशस्त्र होमगार्ड तैनात करने और आर्म्स लाइसेंस आवेदनों के त्वरित निष्पादन का भी आश्वासन दिया गया है। इसके अलावा फर्जी शिकायतों पर रोक के लिए नई एसओपी लागू करने की तैयारी की गई है।
वहीं दूसरी ओर 31 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। बता दें कि डेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड के विरोध में शुरू हुई हड़ताल फिलहाल खत्म हो चुकी है।
