Voice of Eastern India

बिहार में बाढ़ के खतरे के बीच हेल्थ विभाग की फुल तैयारी, 28 मेडिकल कैंप शुरू; गर्भवती महिलाओं की भी बनेगी सूची


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना:
गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हेल्थ विभाग की तरफ से भी विशेष तैयारियां की गई है। बाढ़ के बढ़ते पानी को देखते हुए हेल्थ विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। 

हेल्थ विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हर जगह मेडिकल कैम्प लगाए गए हैं। बाढ़, अथमलगोला, नौबतपुर, मसौढ़ी, पुनपुन में पैरामेडिकल की नियुक्ति की गई है। जिलापदाधिकारी भी हर दिन समीक्षा करते रहते हैं। 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तीनों शिफ्ट में डॉक्टर्स काम कर रहे हैं। इस दौरान जरूरतमंदों को एम्बुलेंस व जरूरी दवाईयां मुहैया करवाई जा रही हैं। इसके अलावा बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में प्रेग्नेंट महिलाओं की सूची तैयार करवाई जा रही है।

अभी कुल 28 स्वास्थ्य कैम्प चलाए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर कैंपों की संख्या बढ़ाई जाएगी। वहीं पशुओं के लिए भी विशेष कैंप लगाए गए हैं। साथ ही कम्युनिटी किचन भी चलवाए जा रहें हैं। जिला प्रशासन का कंट्रोल रूम पूरी तरह एक्टिव है। 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.