Voice of Eastern India

बिहार सचिवालय और सीएम आवास को बम से उड़ाने की धमकी, चप्पे


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
उत्कर्ष कुमार / पटना :
बिहार के मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल मंगलवार सुबह सरकारी ई-मेल आईडी पर भेजा गया। ईमेल में दोनों जगहों पर बम ब्लास्ट किए जाने की टाइमिंग का भी जिक्र किया गया है। ई-मेल में लिखा गया है कि 21 जुलाई दोपहर 3:11 बजे सबसे पहले पटना सचिवालय में बम का धमाका होगा। इसके बाद रात में 9 बजकर 11 मिनट पर मुख्यमंत्री ऑफिस और आवास को बम से उड़ाएगा।

ईमेल में क्या लिखा है

बिहार बोलेगा खालिस्तान जिंदाबाद सीएम सम्राट चौधरी, हाई कमिश्नर संजय वर्मा को पटना में छुपाया जा रहा है, लेकिन खालिस्तान वाले शहीद निज्जर के साथी वर्मा को ढूंढ लेंगे और पटना में ही मार देंगे। खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं हैं, अपने बच्चों को बचा लो। खालिस्तान शहीद निज्जर की हत्या संजय वर्मा ने की है, बताओ कहां है। संजय वर्मा, हाई कमिश्नर जो पटना में है – इसने शहीद हरदीप सिंह निज्जर को कनाडा में मरवा दिया था। वर्मा को इंसानी बम धमाके में पटना में ही मार दिया जाएगा। पूरा पटना बोलेगा खालिस्तान जिंदाबाद शहीद निज्जर जिंदाबाद।

अलर्ट मोड पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां 

सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। सचिवालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई और जांच अभियान शुरू किया गया है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड से परिसर की तलाशी कराई जा रही है। साइबर सेल धमकी भरे ई-मेल की जांच कर उसकी उत्पत्ति का पता लगा रही है। फिलहाल अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बरतने की अपील की है।

ई-मेल की छानबीन जारी 

ADG लॉ एंड ऑर्डर के एस अनुपम ने कहा कि हम लोग इस ई मेल की छानबीन कर रहे हैं। सुरक्षा इकाई और साइबर इकाई दोनों इस ई मेल की हकीकत को खंगालने में जुट गए हैं। जल्द ही जाँच के बाद क़ानूनी कारवाई की जाएगी। मामले में FIR दर्ज किया जाएगा। हर बिंदु पर संबंधित जाँच इकाई जाँच पड़ताल करने में जुट गई है।

 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.