न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : जिला नियोजनालय, सुपौल की तरफ से युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में 20 जुलाई (सोमवार) को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन होगा। शिविर संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। शिविर में निजी क्षेत्र की कंपनी द्वारा एनएपीएस ट्रेनी के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन सीधे साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
नोएडा में होगी नियुक्ति
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति नोएडा स्थित मैन्युफैक्चरिंग इकाई में होगी। जिला नियोजनालय के अनुसार, इन पदों के लिए 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा आइटीआई निर्धारित की गई है।
कितना मिलेगा वेतन?
चयनित अभ्यर्थियों को 15,000 से 15,500 रुपये प्रति महीने वेतन के साथ कैंटीन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। रोजगार शिविर में नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर निःशुल्क निबंधन की भी व्यवस्था रहेगी। जिला नियोजनालय ने रोजगार के इच्छुक युवाओं से निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
