Voice of Eastern India

ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 



जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार को फिर केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के आवास पर पहुंचे। 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना:
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार को फिर केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के आवास पर पहुंचे। 

इस दौरान दोनों के बीच मुलाकात हुई। थोड़ी देर की मुलाकात के बाद ही नीतीश कुमार अपने आवास लौट गए। 

बता दें कि नीतीश कुमार ने पिछले दिनों पार्टी की बैठक की थी। हालांकि इस कार्यक्रम में कई विधायक-मंत्री उपस्थित नहीं हो सके थे। जबकि चर्चा में ललन सिंह रहे। अब खुद इस पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सफाई दी है कि आखिर वे क्यों बैठक में नहीं पहुंच सके थे।

शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ललन सिंह ने पत्रकारों से कहा, “बिना मतलब की बात को तूल देते रहते हैं… पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। पार्टी एकजुट है।” 

ललन सिंह ने कहा कि साल 1994 में नीतीश कुमार ने समता पार्टी का गठन किया था और तब से पार्टी के आंतिरक लोकतंत्र और आपसी विचार-विमर्श से पार्टी चल रही है। वही परंपरा आज भी जारी है। मेरा कार्यक्रम गुजरात में था। कई विधायकों ने मुझे फोन किया था तो हमने कहा था कि हम गुजरात में हैं।

ललन सिंह ने स्पष्ट किया कि उन्हें बैठक की जानकारी भी नहीं थी। जेडीयू नेता ने कहा कि रात में 9 बजे के करीब स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने भी उन्हें फोन किया था। फिर हमने संजय झा से भी बात की थी।

अनंत सिंह और नीरज कुमार पर चुप्पी
वहीं दूसरी ओर ललन सिंह ने अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद को लेकर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने इतना कहा कि किसी की बात किसी से पूछिएगा? मैंने कह दिया कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.