Voice of Eastern India

लालू यादव का बिहार सरकार पर बड़ा हमला, कहा- एक दशक बाद आई ऐसी भीषण…


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना डेस्क:
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बिहार में आई भीषण बाढ़ को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक दशक बाद आई ऐसी भीषण बाढ़ के बीच बिहार सरकार का खजाना खाली है और राजकोषीय तनाव चरम पर है। लालू यादव ने दावा किया कि 2004 से 2009 के बीच यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहते उन्होंने बिहार के विकास के लिए करीब 1 लाख 44 हजार करोड़ रुपये की राशि दिलाई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार को उसके हिस्से का पैसा नहीं मिला और केंद्र की नीतियों की वजह से राज्य को नुकसान उठाना पड़ा। नेपाल से आने वाली बाढ़ के स्थायी समाधान की मांग करते हुए लालू यादव ने कहा कि नेपाल सरकार से नदियों के रखरखाव को लेकर दो टूक बात होनी चाहिए।

लालू यादव ने सरकार से मुफ्त अनाज और चुनावी घोषणाओं के बजाय बाढ़ का स्थायी समाधान निकालने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिहार भीख नहीं मांग रहा, बल्कि अपने क्रेडिट के अनुरूप केंद्र से पैसा मांग रहा है। साथ ही लालू यादव ने बिहार के कम क्रेडिट-डिपॉजिट रेशियो यानी CDR पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर बिहार का साख-जमा अनुपात देश में सबसे कम क्यों है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.