न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
रोहित / पटना : जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) प्रत्याशी वीणा मानवी की गिरफ्तारी को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि सरकार की तरफ से साजिश किया गया है। हमारे कैंडिडेट को जानबूझकर फंसाया गया है।
वीणा मानवी हमारी कैंडिडेट थी, आधी आबादी की बात कर रही थी इस वजह से उनको जानबूझकर फंसाया गया है। बिना मानवी की लोकप्रियता है। वह जनशक्ति जनता दल की कैंडिडेट है इसलिए षड्यंत्र कर रहे हैं। षड्यंत्र ज्यादा दिन नहीं टिकेगा।
चलाएंगे सुदर्शन चक्र
तेजप्रताप यादव से सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि बिहार आते ही चलाएंगे सुदर्शन चक्र, जो षड्यंत्र किया उसका पर्दाफाश करेंगे। गिरफ्तारी वारंट आज नॉमिनेशंस के दिन क्यों निकाला गया। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता सब कुछ देख रही है, किस तरीके से एक महिला के साथ अन्याय हो रहा है।
पीछे पड़ा है विपक्ष
महिला के साथ अन्याय होता है तो कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलता है। हम बिहार आते हैं तो सुदर्शन चक्र चलाएंगे। बिना मानवी जीत रही थी इस वजह से झूठे मुकदमे में उनका फंसाया गया है। बीजेपी हार रही है, प्रशांत किशोर हार रहे हैं, जो विपक्ष के लोग हैं हमारे पीछे पड़े हुए हैं। जनता की ताकत वीणा मानवी के साथ है।
