Voice of Eastern India

सहरसा में तेज रफ्तार का कहर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
इन्द्रदेव/सहरसा:
खबर बिहार के सहरसा से है, जहां बनगांव थाना क्षेत्र के महिषी रोड में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बनगांव वार्ड नंबर 07 निवासी अजय कामत के पुत्र 40 वर्षीय प्रभास कुमार के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि प्रभास कुमार महिषी रोड से गुजर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। गस्ती कर रहे बनगांव थाना की पुलिस सड़क किनारे अज्ञात शव को देख कर घर वालों को सूचना दी।

इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो लड़का और दो लड़की हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.