Voice of Eastern India

सीएम सम्राट चौधरी का बिहारवासियों को गिफ्ट, बिहारशरीफ में दही-लस्सी प्लांट का उद्घाटन


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
राज कुमार विश्वकर्मा / नालंदा :
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को बिहारशरीफ स्थित पुलिस लाइन के समीप नालंदा डेयरी परिसर में 20 मीट्रिक टन प्रतिदिन (एमटीपीडी) क्षमता वाले दही एवं लस्सी प्लांट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही ‘सरकार से समृद्धि’ योजना के तहत कॉम्फेड द्वारा संचालित एचपीसीएल पेट्रोल पंप का शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक भवन के सभागार में राज्य सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में कॉम्फेड की उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस अवसर पर डेयरी क्षेत्र में किए गए कार्यों और भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 300 रिटेलरों के बीच डीप फ्रीजर (डीप) की चाबियों का वितरण किया। साथ ही पशुओं के सुरक्षित परिवहन एवं त्वरित उपचार के उद्देश्य से 14 विशेष वाहनों का लोकार्पण किया। इन वाहनों की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त अथवा बीमार पशुओं को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पशुपालन, विशेषकर बकरी पालन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बकरी के दूध की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में भी सरकार कार्य करेगी, जिससे पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी और डेयरी क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.