प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इस पत्र में पीएम मोदी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घायु जीवन की कामना की. साथ ही सम्राट चौधरी के अनुभव, समर्पण और दूरदर्शिता की सराहना की.
पीएम ने कहा, सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े और नई ऊंचाइयां हासिल करे. विकसित भारत के निर्माण में बिहार की क्षमता, संसाधनों और जनशक्ति को नई दिशा देने में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया. पीएम मोदी ने राष्ट्र और समाज के हित में उनके उत्कृष्ट कार्यों की भी सराहना की.
इसे भी पढ़ें: किस दिन मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा? इस बार लग रहा है भद्रा का साया; जानिए स्नान का शुभ मुहूर्त
