Voice of Eastern India

सीतामढ़ी में ट्रक से शराब की लूट


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अमित कुमार / सीतामढ़ी :
सीतामढ़ी के बोखडा थाना पुलिस के द्वारा एक ट्रक पर लदे तकरीबन दो हजार लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। शराब तस्कर पुलिस द्वारा पकड़े जाने के भय से ट्रक छोड़कर फरार हो गया लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने ट्रक पर लदे शराब को लूट लिया। 

शराब लूटने की मुहीम 

सैकड़ों की तादाद में लोग शराब लूटने की मुहिम में भिड़ गए। जब मौके पर पुलिस पहुंची तब शराब ले जाने वाले कुछ लोग शराब को वहीं छोड़ भाग निकले। बिहार में शराब बंदी कानून लागू है लेकिन यह स्थिति शराब बंदी कानून को उंगली दिखा रहा है। 

2 हजार लीटर शराब जब्त 

बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम सीतामढ़ी के बोखड़ा थाना क्षेत्र के बुधनगरा से जजुआर जाने वाली सड़क पर एक ट्रक में छुपा कर रखे गए दो हजार लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त किया गया है। पुलिस के आने की भनक लगते ही शराब धंधेबाज वहां से भाग निकले, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस के आने से पहले ट्रक से शराब को लूट लिया। 

गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस

थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया की उन्हें गुरुवार की शाम गुप्त सूचना मिली कि बुधनगरा पुरानी बाजार के पास पुल पर एक ट्रक विदेशी शराब से लदी है जिसे यहां खाली किया जायेगा, इस सूचना के सत्यापन व छापेमारी के लिए जब वहां पहुँचा, तो देखा भारी मात्रा में ट्रक पर कार्टून में पैक विदेशी शराब रखी हुई है,उसे विधिवत रूप से जब्त की गई। जब्त शराब की गिनती की जा रही है एवं अनुमानित मात्रा दो हजार लीटर से अधिक है जो शराब  बिक्री के लिए मंगाई गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया की जब्त शराब मामले में तस्करों की पहचान की जा रही है, इसके बाद तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.