न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : 6 जुलाई को पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर के पास से बंटी किडनैप हुआ था। अपहरण के 5 दिन बाद 11 जुलाई को बंटी की लाश 60 किमी दूर अथमलगोला में पाई गई। बंटी की लाश शनिवार को नेशनल हाइवे के किनारे जिस स्थिति में मिली वो चौंकाने वाली बात है। जानकारी मिली है कि चेहरा कूचा हुआ था। आंख-नाक का कुछ भी पता नहीं चल रहा था। बाएं हाथ ठीक थे, पर दाहिने हाथ की सिर्फ हड्डी बची थी। पूरे शरीर पर चोट के काले निशान थे। यहां तक की शव गलनी शुरू हो चुकी थी।
हाथ में पहने कड़े से शव की पहचान
SDPO-1 रामकृष्ण ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे सूचना मिली थी कि NH के पास एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि शव काफी हद तक डिकंपोज हो चुका है। मृतक के परिजनों ने हाथ में पहने कड़े से शव की पहचान की है। FSL टीम को मौके पर बुलाया गया है और सभी सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस को भी सूचना दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंचीं। शव मिलने के बाद आसपास के सभी संभावित रूट के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शव पर मारपीट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया शव करीब पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
स्थापित होंगे दो पुलिस TOP
SDPO के मुताबिक, पुलिस नियमित गश्त करती है, लेकिन आशंका है कि आरोपियों ने रात के अंधेरे और सुनसान इलाके का फायदा उठाकर शव को वहां ठिकाने लगाया। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस इलाके में दो पुलिस TOP स्थापित किए जाएंगे, ताकि वहां पुलिस की स्थायी मौजूदगी बनी रहे।
7-8 युवक बंटी को अपने साथ ले गए थे
जानकारी मिली है कि स्थानीय लोगों ने खेत में शव पड़ा होने की सूचना दी थी। देखने से ही लग रहा था कि शव 4-5 दिन पुराना है। खेत में शव मिलने से साफ है कि यह हत्या का मामला है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि बंटी ने इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का विरोध करता था। इसी मामले में सोमवार रात करीब 11.30 बजे किसी का फोन आया और उसे महावीर मंदिर के पास मिलने बुलाया। इसी दौरान 7-8 युवक उसे जबरन अपने साथ ले गए। 6 जुलाई को राजधानी पटना के न्यू करबिगहिया के युवक बंटी कुमार को सोमवार की देर रात अगवा कर लिया गया। वह फास्ट फूड की दुकान चलाता है। देर रात बंटी पटना जंक्शन के पास स्थित एक दुकान पर दही खरीदने पहुंचा था। तभी कुछ लड़के पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। उसके बाद उसका अपहरण कर के उसे ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो से ले गए। इसका CCTV भी सामने आया था।
