Voice of Eastern India

सोन नदी के जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक समझौता, 26 साल पुराना विवाद खत्म


न्यूज़11 भारत 
नई दिल्ली/डेस्क:
बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब खत्म हो गया है. दिल्ली के कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में अहम बैठक में दोनों राज्यों के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक औपचारिक समझौता हुआ है. इस समझौते के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद रहे.

पानी के नए सिरे से बंटवारे पर सहमति 
समझौते के तहत 1973 के बाणसागर समझौते के अनुसार अविभाजित बिहार को आवंटित कुल 7.75 मिलियन एकड़ फीट (MAF) पानी के नए सिरे से बंटवारे पर सहमति बनी है. नए फॉर्मूले के मुताबिक अब बिहार को 5.75 MAF, जबकि झारखंड को 2.0 MAF पानी मिलेगा.

25 वर्षों से जारी खींचतान खत्म
दरअसल, वर्ष 2000 में झारखंड के अलग राज्य बनने के बाद से ही सोन नदी के जल हिस्से को लेकर दोनों राज्यों के बीच मतभेद बना हुआ था. करीब 25 वर्षों से जारी खींचतान के बाद अब दोनों राज्यों ने जल बंटवारे के फॉर्मूले पर औपचारिक सहमति जताई है. इस समझौते को बिहार और झारखंड के बीच जल संसाधनों के बंटवारे को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. 

यह भी पढ़ें- रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर नामांकन शुरू, 208 सीटें स्टेट कोटा की

 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.