Voice of Eastern India

बिहार से चलने वाली 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की बढ़ाई गई सेवाएं, इन रूटों के यात्रियों को होगा बड़ा फायदा


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे विभिन्न रूटों पर संचालित 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने जा रही है।

बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल का परिचालन अब 31 जुलाई तक रोजाना किया जाएगा, जबकि ट्रेन संख्या 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल एक अगस्त तक रोजाना चलेगी।

दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल का परिचालन 31 जुलाई तक और ट्रेन संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल का परिचालन एक अगस्त तक रोजाना जारी रहेगा।

मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 

फिर ट्रेन संख्या 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार और ट्रेन संख्या 05220 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल एक अगस्त तक तमाम शनिवार को चलेगी।

पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल 

ट्रेन संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल 31 जुलाई तक सभी शुक्रवार एवं रविवार को तथा ट्रेन संख्या 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल दो अगस्त तक प्रत्येक रविवार और मंगलवार को चलेगी।

सहरसा-आनंद विहार स्पेशल 

रेलवे ने ट्रेन संख्या 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल का परिचालन 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार और ट्रेन संख्या 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल का परिचालन 30 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को जारी रखने का फैसला लिया है।

उधना-मधुबनी स्पेशल 

इसके साथ ही ट्रेन संख्या 09045 उधना-मधुबनी स्पेशल तथा ट्रेन संख्या 09047 उधना-झंझारपुर स्पेशल 26 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को दौड़ेगी। जबकि ट्रेन संख्या 09046 मधुबनी-उधना स्पेशल और ट्रेन संख्या 09048 झंझारपुर-उधना स्पेशल 27 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी। 
 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.