Voice of Eastern India

यात्रियों के लिए खुशखबरी! बिहार के इन 7 शहरों के लिए शुरू होगी लग्जरी बस सेवा, किराया भी होगी कम 


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क :  छठ के मौके पर प्रतिवर्ष राजधानी दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेनों में खचाखच भीड़ देखने को मिलती है। इसके बाद भी सैकड़ों लोग जगह नहीं मिलने की वजह से अपने घर नहीं जा पाते हैं। ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए दिल्ली सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। दरअसल दिल्ली सरकार ने इस साल छठ पूजा से पहले बिहार के लिए स्पेशल इंटर-स्टेट बसें शुरू करने की योजना बनाई है। इस दौरान वह 50 से ज्यादा लग्जरी बसें शुरू करेगी जो बिहार के अलग-अलग शहरों में जाएगी। खास बात ये है कि इन बसों का किराया भी किफायती होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रोजेक्ट इंटर-स्टेट बस सेवा शुरू करने के अगले चरण का हिस्सा है, जिसके लिए दिल्ली और बिहार जल्द ही एक MOU  (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर साइन करने वाले हैं। इन बसों को इस साल छठ पूजा से पहले शुरू करने का है, ये AC लग्जरी बसें होंगी और शुरुआत में हम बिहार के 7 शहरों के लिए 50 से ज्यादा बसें चलाने की योजना बना रहे हैं।

इन शहरों के लिए शुरू होगी बस सेवा

सरकार की योजना बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर जैसे शहरों को दिल्ली से सीधे लग्जरी बस सेवा से जोड़ने की है। इन सरकारी बसों का किराया मौजूदा उपलब्ध विकल्पों यानी प्राइवेट बसों या ट्रेन के किराये के मुकाबले काफी किफायती होगा। ये बसें सिर्फ त्योहार तक ही सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि साल भर चलेंगी। सरकार का मानना है कि इस पहल से न सिर्फ यात्रियों को फायदा होगा, बल्कि दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (DTC) की कमाई भी बढ़ेगी।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.