Voice of Eastern India

नई दिल्ली में सांसदों से मिले नीतीश कुमार, बिहार के मुद्दों को संसद में उठाने की अपील 


न्यूज 11 भारत बिहार डेस्क
पूजा शर्मा / पटना:
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने नई दिल्ली में JDU सांसदों से मुलाकात की। 

इस मुलाकात के दौरान उन्होंने बिहार के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की।

जानकारी मिली है कि इस मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने सांसदों से बिहार के हित और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को संसद में प्रभावी तरीके से उठाने की अपील की है। मुलाकात के दौरान JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा समेत पार्टी के कई सांसद मौजूद रहे।
 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.