नवादा जिले में शराबबंदी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध शराब निर्माण की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया है।
न्यूज11 भारत/पटना डेस्क: बिहार के नवादा जिले में पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर शराबबंदी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध शराब निर्माण की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया।
परना डाबर थाना क्षेत्र के जंगल में की गई कार्रवाई के दौरान शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले करीब 1500 लीटर जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर अवैध शराब निर्माण की भट्ठी को भी ध्वस्त कर आग के हवाले कर दिया।
वहीं, कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल से करीब 100 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने परना डाबर थाना क्षेत्र के सीसियाटांड़ गांव निवासी प्रदीप सिंह, पिता अमृत सिंह, को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है।
