Voice of Eastern India

आज दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचेंगे नीतीन नवीन, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अस्मित सिन्हा, रोहित/ पटना:
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना आ रहे हैं। आज दोपहर 3:00 बजे वे पटना पहुंचेंगे। अपनी दो दिवसीय यात्रा पर वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। नीतीन नवीन पटना पहुंचकर संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे। संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं की भी वे समीक्षा करेंगे। 

कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करके वे संगठन का फीडबैक लेंगे। प्रवास के दौरान कृष्ण उत्सव समेत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा संगठन को लेकर आगामी रणनीति पर चर्चा के साथ-साथ जनमुद्दों को लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। 

नितिन नवीन आज शाम 7:00 बजे मिलर हाई स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर 7:30 बजे मंगल तालाब में कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे अपने सरकारी आवास पोलो रोड चले जाएंगे। फिर 5 सितंबर को नितिन नवीन अपने आवास पर लोगो से करेंगे मुलाक़ात। शाम 5:40 बजे वे नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.