Voice of Eastern India

ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी… 



जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
साकेत कुमार/पटना:
जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में अब तक तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में दो की उम्र 17 से 18 वर्ष के बीच बताई गई है।

ADG ने बताया कि जमुई थाने में BNSS की धारा 128, 74, 75 और POCSO एक्ट की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है, जिसकी निगरानी जमुई SDPO के नेतृत्व में की जा रही है।

वायरल वीडियो प्रसारित करने वालों पर भी कार्रवाई

K.S. अनुपम ने बताया कि घटना के वीडियो के सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने कई अकाउंट्स को चिन्हित किया है। अब तक 13 फेसबुक, 12 इंस्टाग्राम और 7 X (ट्विटर) अकाउंट्स के खिलाफ टेकडाउन कार्रवाई की गई है।

उन्होंने कहा कि नाबालिगों की पहचान या चेहरा उजागर कर वीडियो प्रसारित करना भी कानून के तहत अपराध है। ऐसे लोगों के खिलाफ POCSO एक्ट और Juvenile Justice Act की धारा 74 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

ADG ने बताया घटना का पूरा घटनाक्रम

ADG के मुताबिक, घटना जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग से करीब तीन किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाके में शाम करीब 6:25 से 6:30 बजे के बीच हुई। पुलिस घटना वाले स्थान पर पेट्रोलिंग व्यवस्था की भी जांच करेगी।

उन्होंने बताया कि फिलहाल 7-8 युवकों के नाम सामने आए हैं। जांच में जो भी व्यक्ति इस घटना में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.