Voice of Eastern India

बिहार में बाढ़ का अलर्ट! गंडक का जलस्तर तेजी से बढ़ा, निचले इलाकों में बढ़ी निगरानी



इन दिनों बिहार में लगातार हो रही बारिश की वजह से गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा रहा है।

न्यूज 11 भारत
रोहित/पटना:
इन दिनों बिहार में लगातार हो रही बारिश की वजह से गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा रहा है। गंडक का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा भी तेजी से बढने लगा है। 

बाढ़ के खतरे को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। गोपालगंज के निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। 

वहीं दूसरी ओर गंडक बराज की सुरक्षा बढ़ाई गई है। बराज के सभी 36 फाटक खोले गए हैं। जिसके बाद बगहा में पानी की निकासी तेज की गई है। बगहा के निचले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।  

गोपालगंज इलाके में नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सुबह 6:00 बजे 2.67 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। 3 लाख क्यूसेक पानी पार होने की संभावना है। गोपालगंज तटबंध की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.