Voice of Eastern India

बिहार के 1.08 करोड़ लाभार्थियों को पेंशन की सौगात, CM सम्राट चौधरी ने जारी किए 1,237 करोड़ रुपये



डीबीटी के माध्यम से शनिवार को राज्य के 1 करोड़ 8 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में पेंशन की राशि ट्रांसफर की गई।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना:
पटना स्थित 1 अणे मार्ग के संकल्प सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीबीटी के माध्यम से राज्य के 1 करोड़ 8 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में पेंशन की राशि ट्रांसफर की गई। इस बार प्रत्येक लाभार्थी को 1,100 रुपये दिए गए हैं।

सरकार की ओर से कुल 1,237 करोड़ 48 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इस योजना का लाभ राज्य के बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को मिल रहा है। 

सरकार का उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन के जरिए जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.