Voice of Eastern India

मोतिहारी में 5 लाख के जाली नोट बरामद, छठ-दिवाली में खपाने की थी तैयारी



बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में पुलिस ने जाली नोटों की बड़ी खेप पकड़ी है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
मनीष कुमार मोतिहारी:
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में पुलिस ने जाली नोटों की बड़ी खेप पकड़ी है। सेमरा गांव के पास गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 5 लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं। इस मामले में एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। 

प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, जाली नोट नेपाल से लाए जा रहे थे, जिन्हें छठ और दीपावली के दौरान बाजार में खपाने की योजना थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल से जाली करेंसी की खेप मोतिहारी लाई जा रही है। इसके बाद एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। 

टीम ने सेमरा इलाके में संदिग्ध गाड़ी को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी में कथित तौर पर बनाए गए गुप्त तहखाने से करीब पांच लाख रुपये के जाली नोट बरामद हुए। इस मामले में पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

साथ ही, जाली नोटों की तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय एजेंसियों द्वारा भी जांच और पूछताछ किए जाने की संभावना है।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.